फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polling at 34 polling places tomorrow, security system attentive

34 मतदेय स्थलों पर मतदान कल, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Polling at 34 polling places tomorrow, security system attentive
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को सुबह आठ बजे से जिले के 34 मतदेय स्थलों पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक के लिए मतदान होगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट से उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना हुईं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर से वाराणसी खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया गया था। अलग-अलग टेबल पर मतदान कर्मियों को चुनाव से संबंधित सामग्री दी गई। दोपहर 12 बजे तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सदर एसडीएम केएस पांडेय, प्रभारी अधिकारी कार्मिक डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, यातायात प्रभारी डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी और स्टेशनरी प्रभारी एआर को-आपरेटिव टीएन सिंह ने सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करवा कर बसों व अन्य वाहनों से ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना कर दिया। शाम पांच बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई थीं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना वाराणसी में तीन दिसंबर को होगी। वाराणसी खंड स्नातक के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 16,432 मतदाता करेंगे। इसमें 11,291 पुरुष और 5141 महिला मतदाता शामिल हैं। एमएलसी चुनाव के लिए 25 बूथों के लिए 12 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं, वाराणसी खंड शिक्षक चुनाव में भाग्य आजमाने वालों के किस्मत का फैसला जिले के 1193 मतदाता करेंगे। इसमें 947 पुरूष व 246 महिला शिक्षक मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 38 पीठासीन अधिकारियों और 114 मतदान अधिकारियों की तैनाती की गई है। उधर, सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
सोनभद्र। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए चार जोनल एवं 12 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। डीएम ने राबर्ट्सगंज एसडीएम कृपाशंकर पांडेय, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र, घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह और दुद्धी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। मजिस्ट्रेटों को चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के क्रम में सोमवार को देर रात तक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कैमरे की नजर में होंगे मतदाता
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली है। मतदेय स्थलों के बाहर मतदाताओं पर वीडियो कैमरे से नजर रखी जाएगी। ताकि मतदान के दौरान कोई व्यक्ति अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश करे तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके। मतदान के बाद सीसीटीवी कैमेरे की नजर में मतपेटिकाएं सील की जाएंगी।
जिले के 34 बूथों पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। - एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी, सोनभद्र

जिले के सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को मतदेय स्थलों पर भ्रमण कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। मातहतों को मतदान के दौरान अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की छूट दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed