{"_id":"6228e97d5642fc41b542d65d","slug":"police-will-deal-strictly-with-those-creating-disturbances-sonbhadra-news-vns6424688135","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूूर्ण ढंग से मतगणना का कार्य पूर्ण कराने को लेकर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर नौ सेक्सन सीआरपीएफ, 18 सेक्सन सीआईएसएफ, छह सेक्शन पीएसी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए मतगणना में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मतगणना स्थल के समीप सपा समेत विभिन्न दलों के नेेता ईवीएम पर निगरानी के लिए टेंट लगाकर बैठे हुए हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। दो एएसपी, छह क्षेत्राधिकारी, 29 इंस्पेक्टर, 73 सब इंस्पेक्टर, छह सेक्शन पीएसी, 18 सेक्सन सीआईएसएफ, नौ सेक्सन सीआरपीएफ के अलावा भारी संख्या में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा कर्मियों को दंगा निरोधी उपकरण के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का फरमान जारी किया गया है। सादे पोशाक में 50 पुलिस कर्मियों को मतगणना स्थलों के आसपास लगाया गया है। इसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है। इन पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों को चिह्नित कर उच्चाधिकारियों को सूचित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात प्रभारी राजेश सिंह को चुर्क तिराहे के पास मुस्तैद रहने को कहा है, ताकि यातायात प्रभावित न हो सकें।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतगणनास्थल पर जरूरत के अनुसार फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है, इसका उल्लंघन करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।