फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police team searched for Naxalites in the jungles

पुलिस टीम ने जंगलों में की नक्सलियों की तलाश

Sun, 06 Jun 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Police team searched for Naxalites in the jungles
विंढमगंज थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत धरती डोलवा और बरखोहरा जंगल में रविवार को पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर के नेतृत्व में कांबिंग की। नक्सलियों की तलाश में पुलिस दिन भर जंगलों में घूमती रही। इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से भी संदिग्ध व्यक्तियों के नजर के बारे में बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरमेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल प्रभावित रहे इलाकों के सभी थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए जंगलों में कांबिंग करने का निर्देश दिया है। रविवार को विंढमगंज थाना प्रभारी ने दलबल के साथ जंगलों को खंगाला। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से इलाके में दूसरे जगहों से आने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली। कहा कि अगर किसी व्यक्ति को आपसी सौहार्द बिगाड़ने, अमन चैन में खलल डालने तथा नक्सली मूवमेंट पैदा करने वाले दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। कांबिंग के दौरान पुलिसकर्मी ग्रामीणों को सोशल डिस्टेेसिंग नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed