Sonbhadra News: जमीन बिक्री के पैसों में हिस्सा न मिलने पर रची थी लूट की झूठी कहानी, 20 घंटे में हुआ खुलासा
Fake Loot Case in sonbhadra: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दुआरी में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने 20 घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। व्यापारी ने खुद लूट की झूठी कहानी रची थी।
विस्तार
Sonbhadra Crime News: सोनभद्र जिले के थाना रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी में सोमवार को सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये लूट के मामले का पुलिस ने 20 घंटे में पर्दाफाश किया है। संपति में हिस्सा न मिलने से क्षुब्ध पीड़ित ने जमीन बिक्री के रुपये हड़पने के लिए खुद लूट की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। दवा है कि व्यापारी के पास इतने ही रुपये थे।
यह है पूरा मामला
घटना का विवरण देते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि आमडीह गांव निवासी अरविंद कुमार मौर्य ने 13 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे चौकी सुकृत पर लूट की सूचना दी थी। बताया था कि वह मोटरसाइकिल से 5.70 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक रॉबर्ट्सगंज में जमा करने जा रहा था।
इसी दौरान हिन्दुआरी तिराहे से 500 मीटर आगे श्मशान घाट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछा किया और असलहा दिखाते हुए उसका बैग छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान वादी के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों में असंगतियां पाई गईं।
कड़ाई से पूछताछ में व्यापारी ने उगला सच
पुलिस ने इस मामले में वादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि इस तरह की झूठी घटनाओं से कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.