फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police seized heroin smuggler after siege

घेरेबंदी कर पुलिस ने हेरोइन तस्कर को दबोचा

Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police seized heroin smuggler after siege
शाहगंज । थाना क्षेत्र के जमगांव गांव में शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी रामजी पाठक के कब्जे से 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुइ। पकड़े गए आरोपी ने हेेेरोइन के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है। फरार हेरोइन तस्करों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर के जरिए शाहगंज एसओ भुनेश्वर पांडेय को सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में हेरोइन लेकर जमगांव गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एक युवक भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। घोरावल सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि पकड़े गए उसरी गांव निवासी रामजी पाठक के जेबों की तलाशी ली गई तो 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। उधर शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल अंजनी कुमार राय ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले मेें अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दो दिन पूर्व चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन के साथ बोलेरो सवार तीन लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed