फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police reunited a girl who had strayed from Bengal with her family

Sonebhadra News: बंगाल से भटकर आई युवती को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police reunited a girl who had strayed from Bengal with her family
अनपरा में भटकती मिली मानसिक रुप से कमजोर युवती को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया है। युवती बंगाल से भटक कर यहां आई थी।
विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती न तो स्पष्ट बोल पा रही थी और न ही अपना नाम-पता बता पा रही थी। दिमागी हालत को देखते हुए एक समाजसेवी आरती के यहां युवती को रखा गया था। मुख्य महिला आरक्षी निधि सिंह व महिला आरक्षी शैलजा सिंह ने सतत मेहनत, संवादात्मक कौशल और सोशल मीडिया के उपयोग से युवती के बारे में जानकारी जुटाई। पता चला कि युवती का नाम साबिया खातून है। उसके पिता मोहम्मद हैदर हैं, जो बाल डिग्री रेल ब्रिज थाना दास नगर हावड़ा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। युवती की कई दिनों से परिजन तलाश कर रहे थे। जानकारी की पुष्टि के बाद युवती के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाना अनपरा बुलाया गया। युवती को उसके माता को सौंप दिया। भटकी बेटी को पाकर परिजनों के आंसू झलक आए तो युवती भी भावुक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed