फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police Recruitment Examination

पुलिस भर्ती परीक्षा: प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहर के होंगे

Tue, 13 Feb 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination
जिले में दो दिनों तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त फोर्स भी लगाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहर के तैनात होंगे। सीसी टीवी कैमरे के साथ वीडियो कैमरे से भी निगरानी की व्यवस्था है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 17-18 फरवरी को दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जानी है। प्रत्येक पाली में 4752 अभ्यर्थी हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में शाम को तीन से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 19008 अभ्यर्थी शामिल होने हैं। सकुशल परीक्षा कराने के लिए पुलिस विभाग खुद एक-एक व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। किसी भी केंद्र पर केवल वहीं के शिक्षकों को ही कक्ष निरीक्षक नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग या दूसरे स्कूलों के होंगे। केंद्रों पर लगे सीसी टीवी कैमरों के अलावा अलग से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट के अलावा इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी को भी तैनात किया जाएगा। बाहर पीएसी का पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed