{"_id":"5749c90d4f1c1ba22c693865","slug":"police-crpf-s-kanbing-put-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, सीआरपीएफ ने की कांबिंग, लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस, सीआरपीएफ ने की कांबिंग, लगाई चौपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 28 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने शनिवार को यूपी और छत्तीसगढ़ बार्डर के गांवों में सघन कांबिंग की। तेंदू पत्ते की तोड़ान की स्थिति जानी। मनरूटोला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सचेत किया कि वे किसी भी भयभीत न हों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
सीआरपीएफ के कमांडेंट ओपी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल अवधेश सिंह की अगुवाई में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बार्डर के गांव त्रिशुली, सांगोबांध और मनरूटोला में सघन कांबिंग की। जंगलों में छत्तीसगढ़ के 62 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। टोलियों में बंटकर जवानों ने भीषण जंगल में कांबिंग की और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद मनरूटोला में जन चौपाल लगाया गया। यहां एएसपी अवधेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की सूचना फौरन पुलिस को दें ताकि कार्रवाई की जा सके।