फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police caught four robbers by siege

घेराबंदी कर पुलिस ने चार लुटेरों को पकड़ा

Wed, 06 Jul 2022 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Police caught four robbers by siege
मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर के पास बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने फरार चल रहे चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास रुपये भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। फरार तीन अन्य लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में टोल प्लाजा के समीप बीते छह जून को भोर में बदमाशों ने प्राइवेट बस के कंडक्टर से करीब 80 हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित कंडक्टर सुखनंदन प्रजापति निवासी हरिहरपुर सिंगरौली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, एसओजी प्रभारी जैनेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव, लोढ़ी चौकी प्रभारी विनय सिंह और एसएसआई ऐश खां ने मुखबिर की सूचना पर वीर लोरिक पत्थर के पास घेराबंदी कर लूट की घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए सदर कोतवाल क्षेत्र के घसिया बस्ती रौंप गांव निवासी जयप्रकाश, फूलचंद, अटल और शिवचंद के कब्जे से 7910 रुपये बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लूट की घटना में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed