फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police campaign against crime, action taken against 269 miscreants in 24 hours

Sonbhadra : अपराध पर पुलिस का अभियान, 24 घंटे में 269 बदमाशों पर कार्रवाई, 20 पर गैंगस्टर

Thu, 02 Jan 2025 05:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

पुलिस ने अपराधिक तत्वों पर शिकंजा करते हुए 20 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली और छह अंतर जनपदीय गैंग को पंजीकृत किया इसके साथ ही 269 बदमाशों पर कार्रवाई, 20 पर गैंगस्टर, 42 के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Police campaign against crime, action taken against 269 miscreants in 24 hours
पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्ष 2025 के पहले दिन 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 269 बदमाशों पर कार्रवाई की है। 20 के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत हुआ तो 42 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 20 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। इसके अलावा छह अंतरजनपदीय गैंग भी पंजीकृत हुए हैं।  एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि विभिन्न अपराधों में बुधवार को 269 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसमें उप्र गैंगस्टर अधिनियम के अधीन चार मामलों 20 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अवैध शराब तस्करी पर पहले दिन आबकारी अधिनियम के 27 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 27 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 280 लीटर शराब बरामद किया गया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत पांच मुकदमों में कुल नौ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उनके कब्जे से 8.5 किलो गांजा और 30 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई। शस्त्र अधिनियम के दो मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गुंडा अधिनियम के अधीन 42 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वहीं बीएनएसएस की धारा 129 के तहत 129 से अधिक लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इस दिन कुल छह अंतर जनपदीय गैंग पंजीकरण की गई। एक गैंग पंजीकरण परिक्षेत्र स्तर पर अनुमोदन हेतु संदर्भित किया गया। माफिया के अंतर्गत कुल तीन पंजीकरण की कार्यवाही की गयी। जिसमें पहला गौ-तस्कर माफिया पंजीकृत किया गया। दूसरा प्रकरण भू-माफिया के लिए डीएम को संदर्भित किया गया है। गंभीर अपराधों से संबंधित कुल 20 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई, जिनकी निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed