फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police became unruly in UP: CPI

यूपी में बेलगाम हुई पुलिस: भाकपा

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police became unruly in UP: CPI
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पुलिस उत्पीड़न के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था सुुधार के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि यूपी में पुलिस बेलगाम हो चुकी है। एक भी दिन ऐसा नहीं, जब किसी न किसी महिला की हत्या या उत्पीड़न न हो रहा हो। ललितपुर, चंदौली, सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद, प्रयागराज, श्रावस्ती की हालिया घटनाएं इसकी नजीर हैं।
विज्ञापन

आम जनता की सुरक्षा को ठेंगे पर रखकर राज्य सरकार गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगी है। इस बुलडोजरवाद, पुलिसराज, महंगाई, बेरोजगारी और जनता को अनुपयोगी समस्याओं में उलझाने के लगी भाजपा सरकार के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। छात्र नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर प्रदेश का सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। आम जनता बेरोजगारी, बेकारी और बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। राज्य में चल रही सांप्रदायिक विभाजन की कोशिशों को रोका जाए। प्रदर्शन में बसावन गुप्ता, देव कुमार विश्वकर्मा, मोहन यादव, राम विलास कोल, राम अधार, मो. मुस्तफा, कतवारू, फुलमति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed