फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Police alert of five states regarding panchayat elections

पंचायत चुनाव को लेकर पांच राज्यों की पुलिस अलर्ट

Sun, 18 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police alert of five states regarding panchayat elections
सोनभद्र। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर यहां की पुलिस तो अलर्ट है ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, बिहार, छतीसगढ और झारखंड की पुलिस भी अलर्ट है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 अस्थायी बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। बीते दिनों चुर्क स्थित पुलिस लाईन में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने चारों राज्यों की पुलिस के साथ बैठक भी किया था। उस बैठक में अंतरराज्जीय सीमाओं पर चेकपोस्ट लगाकर लगातार जांच करते रहने की रणनीति बनाई गई थी। साथ ही यहां के अपराधियों की सूची भी एक दूसरे से साझा की गई। जिससे चुनाव में किसी तरह का व्यवधान न पड़ने पाए। इसी योजना के तहत पिछ्ले कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने दो लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्यों के बार्डर क्षेत्रों में करीब 16 जगह अस्थायी बरियार लगाकर चेक्पोस्ट बनाया गया है । यहा पर तैनात पुलिस करमी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं । जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर फोर्स को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पड़ोसी सभी राज्यों के बार्डर पर चेक पोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed