{"_id":"684ebcb927600eb0b104c37e","slug":"police-accused-of-negligence-shopkeeper-injured-in-a-fight-dies-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: पुलिस पर लापरवाही का आरोप; मारपीट में घायल दुकानदार की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: पुलिस पर लापरवाही का आरोप; मारपीट में घायल दुकानदार की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
Sun, 15 Jun 2025 06:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 06:01 PM IST
सार
पुराने विवाद में आठ जून को हुई मारपीट के मामले में घायल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सिर पर लोहे से वार किया गया था। उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया था लेकिन अचानक तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिवारजनों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मौत पर हंगामा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव में सात दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल चाय-नाश्ते के दुकानदार की रविवार को मौत हो गई। चक्कर आने पर वह दुकान में गश खाकर गिरा और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
परासी गांव के व्यवहारी टोला निवासी सुरेश बियार (37) दिव्यांग है। घर से कुछ दूर एक निजी स्कूल के सामने उसकी करीब एक विस्वा जमीन हैं। यहीं पर वह गुमटी में लगाकर चाय और पकौड़ी की दुकान चलाता है। परिजनों के मुताबिक उसकी जमीन पर विपक्षियों की नजर थी। वह बार-बार जमीन उन्हें बेचने का दबाव बना रहे थे, जबकि सुरेश इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
इसके बदले उसकी गुमटी उखाड़ने की धमकी भी दी जा रही थी। बताते हैं कि गत आठ जून की शाम सुरेश दुकान पर मौजूद था। इसी बीच एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और लोहे की वस्तु से सिर पर वार कर घायल कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की लिखित सूचना थाने पर दी, मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मेडिकल मुआयना भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने घायल सुरेश का जिला अस्पताल में उपचार कराया था। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके बाद से ही सुरेश को लगातार चक्कर और उल्टी की शिकायत थी। इस बीच रविवार की सुबह सुरेश अपनी दुकान पर था। उसकी पत्नी दुकान में साफ-सफाई के बाद घर चली गई। कुछ घंटे के बाद जब वह लौटी तो सुरेश जमीन पर अचेत पड़ा था।
आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचेख् जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का भी आरोप मढ़ा।