फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM praises 'books wali didi'

पीएम ने की ‘किताबों वाली दीदी’ की तारीफ

Mon, 26 Oct 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
PM praises 'books wali didi'
किताबों वाली दीदी (उषा दुबे)। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर/सिंगरौली। सिंगरौली के हर्रई स्थित शासकीय माध्यमिक पाठशाला की अध्यापिका उषा दुबे सचल पुस्तकालय चलाकर चर्चा में हैं। वे स्कूटी से किताबें लेकर बच्चों के बीच जाती हैं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरक किताबें देती हैं। इससे बच्चों में अध्ययनशीलता बढ़ी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में अध्यापिका उषा दुबे की अनोखी पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि उषा का प्रयास शिक्षकों का मान बढ़ाने वाला है। शिक्षिका ने कोरोना के संकटकाल में मोबाइल पुस्तकालय के जरिए बच्चों को शिक्षित करने का जो कार्य किया वह काबिले तारीफ है। पीएम ने कहा कि शिक्षिका उषा दुबे की इस उपलब्धि से ना केवल सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का मान बढ़ा है बल्कि पूरा सिंगरौली गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पीएम मोदी की ओर से शिक्षिका की तारीफ किए जाने की बात सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर सार्वजनिक होते ही लोग उनको फोन कर और मैसेज कर बधाई देते रहे। बहुत से लोग उषा दुबे के घर भी पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूटी पर लेकर चलती हैं सौ किताबें
सिंगरौली। शिक्षिका उषा दुबे स्कूटी पर ज्ञान-विज्ञान से लेकर जरूरी विषयों की लगभग 100 किताबें लेकर चलती हैं। वे बच्चों को पढ़ने के लिए कहानी की किताबें देती हैं। पिछले दो महीने से वे मोहल्ले-मोहल्ले पहुंच रही हैं। हर मोहल्ले में करीब 15-20 बच्चे अलग-अलग आकर कहानियां पढ़ते हैं। बच्चे अब अंग्रेजी भाषा बोलना भी सीख रहे हैं। लॉकडाउन के बाद बच्चों की पढ़ाई एकदम रुक सी गई थी लेकिन चलते-फिरते इस पुस्तकालय ने बच्चों में पठन पाठन के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed