{"_id":"65d8d227eb96e28775089be6","slug":"pm-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-railway-doubling-work-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-109805-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेलवे दोहरीकरण कार्य का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेलवे दोहरीकरण कार्य का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज (एनसीआर) अंतर्गत चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद काम में तेजी आएगी।
करीब 1428 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य होना है। अमृत स्टेशन सोनभद्र के कार्यों का भी इसी दिन शिलान्यास किया जाएगा। चोपन-चुनार रेलमार्ग का विद्युतीकरण का कार्य दो वर्ष पूर्व पूरा कर लिया गया। विद्युतीकरण के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ी है।
विद्युतीकरण के बाद से इस रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य की मांग तेज हो गई थी। इस रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे विभाग की तरफ से 1428 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन
एनसीआर के रेल प्रबंधक हिमांशु बड़ोनी ने बताया कि अमृत स्टेशन के रूप में चयनित सोनभद्र के कार्यों का पीएम मोदी 26 फरवरी को वर्चुवल शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य का भी शिलान्यास होगा। शिलान्यास के पश्चात करीब 102 किलोमीटर लंबे इस रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशन सोनभद्र पर अमृत योजना के तहत काम चल रहा है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक राममनि सारस्वत ने बताया कि 26 फरवरी को रेलवे परिसर में आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रेलवे पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले दो प्राइवेट विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। राबर्ट्सगंज एवं करमा में संचालित दो निजी विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
ओवरब्रिज के लिए नहीं मिला धन
चोपन-चुनार रेलमार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने की वजह से राबर्ट्सगंज रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर गेट बंद रहता है। ऐसे में राबर्ट्सगंज-रामगढ़, खलियारी मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थिति उस समय गंभीर हो जाती है, जब क्राॅसिंग बंद करने के पश्चात एक-एक करके दो ट्रेनों को रवाना किया जाने लगता है। ऐसी स्थिति में 20 से 25 मिनट तक क्राॅसिंग पर गेट बंद रहता है। वहीं दूसरी तरफ क्राॅसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। समस्या को देखते हुए क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग चल रही है। दोहरीकरण कार्य के शिलान्यास के दौरान ही ओवरब्रिज निर्माण का भी शिलान्यास किए जाने की आस लोगों में जगी थी, मगर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे विभाग से धन ही नहीं दिया गया।