फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM Modi Rally Live updates sonebhadra ghazipur up assembly election 2022 narendra modi attack on opposition and talks on ukraine crisis

PM Modi : सोनभद्र में पीएम मोदी बोले- यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हर हाल में लाएंगे वापस, अभियान में चार मंत्री लगाए गए

Wed, 02 Mar 2022 02:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 02:32 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही पूर्चांचल में सियासी तापमान चढ़ने लगा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनभद्र में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
PM Modi Rally Live updates sonebhadra ghazipur up assembly election 2022 narendra modi attack on opposition and talks on ukraine crisis
सोनभद्र में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में आखिरी चरण के चुनाव के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत से प्रचार करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनभद्र में जनसभा को संबोधित किया। चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने  जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश को बिजली देने वाली धरती को प्रणाम। उन्होंने कहा कि  मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। आज दुनिया में जो हालात बनें हैं वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोर परिवारवादियों ने किया कदम कदम भारता का अपमान

पीएम मोदी ने कहा जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, जो भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों। वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते। ऐसे लोगों को आप कभी माफ मत करना।

इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला, आपको पीछे रखने का काम किया। ऐसे लोगों को आप कभी माफ मत करना।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तभी ताकतवर बनेगा, जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी। बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि घर वो जिसमें नल से जल पहुंचे, इस अभियान को भी हम तेज गति से चला रहे हैं। सिर्फ इन दोनों योजनाओं के लिए इस वर्ष मोदी ने बजट में 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं।

PM Modi Rally Live updates sonebhadra ghazipur up assembly election 2022 narendra modi attack on opposition and talks on ukraine crisis
सोनभद्र में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।

जो लोग बाकी बचे हैं, उनको भी 10 मार्च के बाद फिर से सरकार बनने के बाद पक्के घर बनाने का काम तेजी से होगा। मैं आज सोनभद्र आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है। उन्हें माफ नहीं करना। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों बाद आज धरती आबा बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय सेनानियों, क्रांतिवीरों के योगदान को हमारी सरकार ने राष्ट्रीय पहचान दी है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। पीएम किसान सम्मान निधि का बड़ा लाभ सोनभद्र के किसानों को मिला है। अकेले सोनभद्र जिले में 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में 350 करोड़ रुपये से भी अधिक की रकम जमा हो चुकी है।

पीएम मोदी बोले- पूरे यूपी में दिख रहा उमंग

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगियों के पक्ष में इस जनसमर्थन ने यूपी चुनाव के नतीजे तय कर दिए हैं। अपना दल हो, निषाद पार्टी हो या भाजपा। उत्तर प्रदेश में मैं जहां-जहां गया हूं, इस गठबंधन के लिए एक भारी समर्थन, उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। मैंने कई चुनाव देखे हैं। पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता खुद लड़ रही है। 

अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि यह चुनाव देश की दशा तय करेगा। जनता से भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की।  काला छाता, काला कपड़ा, काला गमछा, काली टोपी, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, पानी की बोतल तथा झोला, बैग आदि लेकर पहुंचे लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed