फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plenty of offers, rush of customers

त्योहारी सीजन में ऑफर की भरमार, ग्राहकों की उमड़ रही भीड़

Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Plenty of offers, rush of customers
ाबर्ट्सगंज बाजार स्थित एक माल में खरीदारी करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। त्योहारी सीजन में वाहन, कपड़े और इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों पर छूट और आफरों से बाजार में तेजी आई है। विभिन्न कंपनियों ने शारदीय नवरात्र के साथ ही आगामी त्योहार दीपावली को लेकर लोगों को लुभाने के लिए आकर्षक स्कीम शुरू की है। इसका लाभ उठाने के लिए लोग वाहन के साथ ही जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज पिपरी रोड पर स्थित एक चार पहिया वाहन एजेंसी संचालक सौरभ अग्रवाल का कहना है कि चार पहिया वाहन की खरीदारी करने पर 50 हजार रुपये तक का विशेष छूट का ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहक बुकिंग भी करा रहे है। अब तक 40 से अधिक वाहनों की बुकिंग भी हो चुकी है। इसी तरह तीन पहिया और दो पहिया वाहन एजेंसी संचालकों की तरफ से भी त्योहारी सीजन में खरीदारी करने पर छूट का ऑफर दिया जा रहा है। राबट्र्सगंज के सिविल लाइंस, मंडी समिति के समीप, धर्मशाला चौक के समीप संचालित मॉल में कपड़े की खरीदारी करने पर 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का ऑफर दिया गया है। मेन मार्केट में एक चूता-चप्पल की दुकान में खरीदारी करने पर 50 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। इसी तरह कलर टीवी, कूलर, फ्रीज, गोदरेज की आलमारी खरीदारी पर दुकानदारों की तरफ से आकर्षक छूट दिया जा रहा है। त्योहारी सीजन में ऑफर का लाभ लेने के लिए खरीदारों भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed