फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pledge to save environment by planting saplings

पौधे लगाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Thu, 07 Jul 2022 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Pledge to save environment by planting saplings
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वृहद वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान औषधीय, फलदार, छायादार पौधों में सागौन, शीशम, कदंब, आंवला, अमरूद, इमली, बेल, नीम, जामुन के 1340 पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने वृक्ष एवं जल संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा कि अगर पेड़-पौधों का संरक्षण नहीं किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब पानी के बोतल की तरह ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलना पड़ेगा। पर्यावरण प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार की देखरेख में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महीप कुमार एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा तेलगुड़वा के नवनिर्मित पार्क में उप प्रभारी वन अधिकारी ओबरा वन प्रभाग जय प्रकाश सिंह एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी डाला रेंज इंद्रजीत पाल की देखरेख में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. विभा पांडेय, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला, डॉ. नीरज सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed