फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Play sports with team spirit, maintain brotherhood

टीम भावना से खेलें खेल, भाईचारे बनाए रखें

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Play sports with team spirit, maintain brotherhood
म्योरपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मां मैत्रायिनी योगिनी इंटरमीडिएट कालेज म्योरपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सदस्य जिला पंचायत म्योरपुर मान सिंह ने 100 मीटर दौड़ के धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल और भाईचारे की भावना से खेलें।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अर्पित कुमार प्रथम एवं अंकित कुमार यादव द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में राहुल कुमार यादव प्रथम एवं अजय कुमार द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अजय कुमार प्रथम एवं मोहम्मद हामिद राजा द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में राहुल कुमार यादव प्रथम, तीन किमी दौड़ में कमलेश कुमार प्रथम, लंबी कूद में रंजीत प्रथम, गोला फेंक में राज पटेल प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शमा प्रथम, 400 मीटर दौड़ में उमा सिंह प्रथम, 800 मीटर दौड़ में नैनमती, 1500 मीटर दौड़ में उर्मिला और तीन किमी दौड़ में पूनम प्रथम रहीं। लंबी कूद में रूबी प्रथम, गोला फेंक में राज कुमारी और डिसकस में सोन कुंवर प्रथम रही। निर्णायक डॉ. डीएन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, दयाशंकर, राम आधार, अजय कुमार सिंह, लालमन, प्रमोद कुमार रहे। संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। यहां महफूज अली खान, शिवशंकर, गुलाब चंद गुप्ता ब्लाक कमांडर बभनी, नंद किशोर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed