फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plans to make the determination of

योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प

Sat, 07 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Sat, 07 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Plans to make the determination of
नगवां गांव में शनिवार को ब्लाकस्तरीय जन सभा का आयोजन किया गया। इसमें नेताओं ने सपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने विपक्षी राजनैतिक पार्टियों पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हंसराज ध्रुवे ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने तीन साल के कार्यकाल में चुनावी सभी वायदोें को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव के मद्देनजर ब्लाक स्तर पर जन संपर्क और सभाओं का आयोजन किया जा  रहा है।  कहा कि कार्यकर्ता जिले में होने वाले विकास कार्यों पर पैनी नजर रखें।


जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे सिंह पटेल, गोपीनाथ गिरी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सपा सरकार गरीबों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। जिला महासचिव विजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। जन सभा में तैइब अंसारी, राजन दूबे, मुद्रिका जायसवाल, नागेंद्र देव पांडेय, मुन्ना धंागर, मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed