फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Plans made to struggle

संघर्ष के लिए बनाई रणनीति

Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Plans made to struggle
राबर्ट्सगंज नवीन मंडी समिति परिसर में बैठक करते ग्राम रोजगार सेवक संघ।
 राबर्ट्सगंज नगर में स्थित सब्जी मंडी परिसर में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें रोजगार सेवकों ने एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की लड़ाई अंतिम मोड़ पर है। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रोजगार सेवकों के विनयमितीकरण की मंजूरी दे दी गई है। कहा कि संगठन प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द घोषणा करने की मांग कर रहा है। रोजगार सेवकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ नवनिर्वाचित प्रधानों द्वारा रोजगार सेवकों से काम नहीं कराया जा रहा है, जो शासनादेश के विरुद्ध है।
विज्ञापन


जिला महामंत्री वेद प्रकाश ने कहा कि रोजगार सेवकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत मित्रों के मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो रोजगार सेवक धरना-प्रदर्शन करने और कोर्ट की शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदीप सिंह राणा, संतोष यादव, अशोक निषाद,उ मेराज अहमद, गिरिश चंद्र, आदित्य तिवारी, संजय कुमार, प्रशांत सिंह, दिवाकर राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed