फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Place fixed for election meeting and rally in sonbhadra

चुनावी सभा और रैली के लिए जगह तय

Tue, 08 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Place fixed for election meeting and rally in sonbhadra
चुनाव में राजनीतिक दलों की सभा और रैलियों के लिए प्रशासन ने स्थान चिह्नित कर दिए हैं। हर क्षेत्र में 10-11 चिह्नित स्थलों पर ही राजनीतिक सभाएं और रैली हो सकेगी।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबू के अनुसार घोरावल में भारतीय इंटर कॉलेज के खेल का मैदान, जंग बहादुर इंटर कॉलेज का मैदान, तिलौली कला चट्टी, करमा चट्टी, फुलवारी चट्टी (इमलीपुर), घुवास चट्टी, शिवद्वार मंदिर के पास, लक्षिमनपुर खेल का मैदान, बेलखुरी में सरवट स्कूल व खेल का मैदान बेलखुरी, वृंदावन गार्डेन में सभा हो सकेगी। राबर्ट्सगंज में आरटीएस क्लब मैदान, रामलीला मैदान, हाइडिल मैदान, डायट परिसर, जीआईसी कोन, रामलीला मैदान कोन, रामलीला मैदान डाला, राजकीय मॉडल विद्यालय रामगढ़, स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह हाल राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका हाईस्कूल चतरा, देवरी प्राथमिक विद्यालय (नईबाजार) को चिह्नित किया गया है। ओबरा के लिए रामलीला मैदान, सलखन, गांधी पार्क अनपरा तापीय कॉलोनी, गांधी मैदान जोकाही रेणुकूट, दुर्गा मैदान, लोको कॉलोनी चोपन, रामलीला मैदान चोपन, चोपन रेलवे ग्राउंड नार्दन कॉलोनी, गांधी मैदान ओबरा, रामलीला मैदान सेक्टर-9, रामलीला ग्राउंड राम मंदिर कॉलोनी ओबरा और दुद्धी के लिए रामलीला मैदान, राजकीय इंटर कालेज का मैदान, रामलीला मैदान महुली, बुटबेढ़वा मैदान विंढमगंज, म्योरपुर क्रिकेट मैदान, चपकी कारीडाड़ आश्रम को रैली-सभा स्थल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना का असर कम होने के बाद चुनावी रैलियों और सभाओं को लेकर छूट भले ही बढ़ा दी गई है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य किया गया है। डीएम ने बताया कि डोर-टू-डोर कैंपेन के तहत 20 व्यक्तियों की संख्या के साथ जनसंपर्क करने की अनुमति है। बंद कमरे में सभा के दौरान अधिकतम 50 प्रतिशत और खुले मैदान में क्षमता का 30 प्रतिशत संख्या के साथ सभा-रैली हो सकेगी। इस दौरान सैनिटाइजर, मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगा। लोगों के आने-जाने के लिए पर्याप्त गेट भी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed