{"_id":"4ede4296372bddc6f351f7f87deb558c","slug":"pit-drowning-death-of-two-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के चपकी गांव में अवैध खनन के चलते बने गड्ढे में गिरने से गुरुवार की दोपहर दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने राजू (5) और अर्जुन (3) के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस को बिना सूचना दिए घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रकाश की तीन संतानों में राजू और अर्जुन दूसरे और तीसरे नंबर के थे। प्रकाश मजदूरी करते हैं। गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे के करीब उनका पुत्र राजू अपने छोटे भाई अर्जुन को साथ लेकर घर से बाहर खेलने के लिए निकला। बताया जाता है, खेलते-खेलते दोनों भाई घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित पानी भरे गड्ढे के पास चले गए। पैर फिसलने से दोनों भाई गड्ढे में जा गिरे। उधर, आधा घंटा बीतने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटे परिवार वाले उनको खोजने लगे।
तीन बजे के करीब दोनों मासूमों की लाश गड्ढे में उतराई मिली। शव देखते ही घर के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से राजू और अर्जुन के शव बाहर निकाले गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष बभनी अशोक यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी की जाएगी।