फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Piece of beans stuck in throat, eight-month-old child dies

Sonbhadra: सब्जी काट रही मां के पास खेल रहे मासूम के गले में अटका बीन्स का टुकड़ा, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Fri, 23 Jun 2023 10:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 10:51 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के  गुलालझरिया गांव में बृहस्पतिवार को गले में बीन्स (सब्जी) का टुकड़ा फंसने से आठ माह के मासूम की मौत हो गई। सब्जी काट रही मां के पास खेलते समय मासूम ने बीन्स का टुकड़ा मुंह में डाल लिया था।

विज्ञापन
Piece of beans stuck in throat, eight-month-old child dies
मां की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के  गुलालझरिया गांव में बृहस्पतिवार को गले में बीन्स (सब्जी) का टुकड़ा फंसने से आठ माह के मासूम की मौत हो गई। सब्जी काट रही मां के पास खेलते समय मासूम ने बीन्स का टुकड़ा मुंह में डाल लिया था। हाल ही में मासूम के चाचा की शादी हुई थी। अचानक हुई घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। 

विज्ञापन


गांव निवासी रवींद्र यादव की पत्नी रीता देवी गुरुवार शाम घर में खाना बनाने के लिए बीन्स काट रही थी। उसका पुत्र शिवेंद्र भी मां के पास बैठकर खेल रहा था। मां का ध्यान कुछ देर के लिए बालक से हट गया। इसी दौरान शिवेंद्र ने थाली में रखा बीन्स का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया।
विज्ञापन


गले में बीन्स अटकने से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उस ओर नजर पड़ी तो मां सन्न रह गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से गले में फंसा टुकड़ा निकालने की कोशिश की। बच्चे की हालत बिगड़ती देख सीएचसी दुद्धी ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव साथ ले गए। शुक्रवार को मासूम को अंतिम संस्कार किया गया। रवींद्र के दो पुत्रों में शिवेंद्र छोटा था। कुछ दिन पहले ही रवींद्र के छोटे भाई की शादी हुई थी। पूरा परिवार खुशियां मनाने में लगा था। अचानक हुई घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed