फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pickup full of laborers overturned, eight injured

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, आठ घायल

Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of laborers overturned, eight injured
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में घोरावल-विसुंधरी-खुटहां बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की शाम के समय मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार आठ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े पांच बजे एंबुलेंस से आठ घायल मजदूरों को घोरावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वे सभी मिर्जापुर जिला के पड़री थाना क्षेत्र के निवासी हैं और मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पिछले सप्ताह से वह घोरावल अनाज मंडी में निर्माण कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को वे सभी पिकअप में बैठकर अपने घर मिर्जापुर जिला के पड़री क्षेत्र के लिए वापस लौट रहे थे। गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे।
विज्ञापन

खुटहां गांव में बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी विनोद (25) पुत्र लोटन, मुकेश (26) पुत्र मठालु, दिलीप (21) पुत्र राजेश, बब्बू (19) पुत्र रामप्यारे, सुनील (21) पुत्र नन्हकू, विजय (22) पुत्र दुक्खी, संजय (26) पुत्र छोटेलाल, और तिगोड़ा निवासी गागु (26) पुत्र भोलानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार किया गया। वहीं तीन लोगों की गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed