{"_id":"627bb407a3cf3c349a3567d6","slug":"pickup-full-of-bridesmaids-fell-into-the-ditch-young-man-died-sonbhadra-news-vns652914419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के चेरूई घाटी में मंगलवार की रात बरातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि नौ घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहन में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात चेरूई गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव से बराती पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे चेरुई घाटी की चढ़ाई चढ़ते समय बरातियों से भरी पिकअप गहरी खाई में चली गई। घंटे भर बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, दरोगा प्रेम शंकर मिश्रा, चेरुई चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को निकालने में जुट गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस घायलों को निकालकर अस्पताल ले गई और मृतक के परिजनों को सूचना दी। बुधवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि हादसे में चांगा गांव निवासी दिलीप (22) पुत्र रामललई की मौत हो गई। वहीं नरेश (18), लाल बहादुर (28), राजू (24), महादेव (28), सिकंदर (20), रामखेलावन (21), अर्जुन (18), सुशील (19) और दीपक कुमार (18) घायल हुए हैं। कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन कौन चला रहा था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घरवालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।