{"_id":"5e1078698ebc3e878f25cbb7","slug":"pickup-collieded-two-old-men-died-in-accident-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिया पर बैठे दो बुजुर्ग आपस में कर रहे थे बातें, और अचानक दोनों पर आ बरसी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिया पर बैठे दो बुजुर्ग आपस में कर रहे थे बातें, और अचानक दोनों पर आ बरसी मौत
Sat, 04 Jan 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल नहर के पास बनी पुलिया पर बैठे दो वृद्धों को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे की है।
विज्ञापन
बरईल गांव के पास मेन रोड की पुलिया पर बैठे दयाराम यादव(60) पुत्र फौजदार यादव निवासी सरईगाढ़ थाना रायपुर जो उसी गांव में अपनी लड़की के घर आए थे। वह बरईल गांव निवासी श्रीकांत मौर्या(65) पुत्र लाल जी मौर्या के साथ पुलिया पर बैठे थे। इसी बीच राबर्ट्सगंज की ओर से रामगढ़ की ओर जा रही पिकअप ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया में टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में पुलिया पर बैठे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।