फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   peshab kand in UP Another video goes viral in sonbhadra Dabang humiliated Dalit youth

अब यूपी में पेशाब कांड: इंसानियत को शर्मसार करता एक और वीडियो वायरल, दबंग ने दलित युवक को किया अपमानित

Thu, 13 Jul 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jul 2023 06:12 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में दलित युवक को चप्पल पर थूक कर चटवाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंसानियत को शर्मसार करती एक और घटना सामने आई है। एक दबंग ने दलित युवक को अपमानित करते हुए उसके कान में पेशाब कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
peshab kand in UP Another video goes viral in sonbhadra Dabang humiliated Dalit youth
घटना की जानकारी देते सोनभद्र एसपी डॉ. यशवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाले सीधी पेशाब कांड जैसा ही मामला अब उत्तर प्रदेश में सामने आया है। सोनभद्र जिले में दलित युवक को चप्पल पर थूक कर चटवाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इंसानियत को शर्मसार करती एक और घटना सामने आई है। एक दबंग ने दलित युवक को अपमानित करते हुए उसके कान में पेशाब कर दिया। घटना 11 जुलाई की है।

विज्ञापन


गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी कालू सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित और आरोपी ने साथ में पी थी शराब

वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़े युवक के कान में पेशाब करते दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह उसे जातिसूचक संबोधन के साथ अपशब्द भी कह रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर उससे पूछताछ की।

गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 11 जुलाई का है। पीड़ित और आरोपी दोनों ने साथ में बैठकर शराब पिया। इसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद के बाद दबंग ने दलित युवक के साथ ऐसी हरकत की।

पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी, जिस कारण उसने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी। अब वीडियो सामने आने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed