फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power personnel performance

बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 11:54 PM IST
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को वेतन विसंगति सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अनपरा परियोजना गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन परियोजना प्रबंधन को सौंपकर मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संजीदगी न दिखने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यालय सहायक और टीजी-दो को 42 सौ और चतुर्थ श्रेणी को 26 सौ रुपये का ग्रेड पे देने तथा श्रमिक नेताओं सहित 155 कर्मियों पर पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संचालन कर रहे यूपी बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री विशंभर सिंह ने कहा कि परिवहन निगम की भांति बिजली निगमों में भी विभागीय संविदा लागबू करने, उच्चतम न्यायालय के आदेश और संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अनुपालन में नियमित कर्मचारी की भांति भुगतान विभाग द्वारा सीधे किए जाने की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 19 जुलाई 1998 को समझौते के अनुसार टीजी-दो को प्रथम टाइम स्केल जूनियर  इंजीनियर का तथा श्रमिक को टीजी-दो का स्केल दिया जाए। विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और एचएमएस के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में जनवरी 2005 तक सेवा में आए कार्मिकों को राज्य कर्मचारियों  के समान पेंशन देने की मांग की। अगर मांगों के प्रति संजीदगी नहीं दिखी तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed