फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Person died due to drowning in the pond

तालाब में नहाने गए व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 19 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Person died due to drowning in the pond
बभनी। स्थानीय ग्राम पंचायत के डगडउआ टोला में रविवार की सुबह तालाब में डूबने से मजदूर हीरा सिंह (50) पुत्र घूरन सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी बसमतिया और नाती बद्रीनाथ के साथ तालाब में नहाने गया था। पुलिस ने करीब चार घंटे की तलाश कराने के बाद शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।
विज्ञापन

बभनी गांव के डगडउआ टोला निवासी हीरा सिंह अपने पत्नी और नाती के साथ करीब दस बजे गांव में तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी मे चले गए। वह बटाई पर खेती किसानी की काम करता था। पत्नी बसमतिया और नाती बद्रीनाथ के अनुसार वह नहाने गया था और पानी मे डूबने लगा। इस पर उन्होंने शोर मचाया लेकिन ग्रामीणों के आने तक वह डूब चुका था।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर ग्रामीण ट्युब और रस्सी की मदद से खोज बीन कर रहे थे। सूचना पर बभनी पुलिस व ग्राम प्रधान राजनारायण व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तालाब गहरा और पानी अधिक होने के कारण किसी प्रकार से काफी मशक्कत के बाद चार घंटे के बाद शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed