{"_id":"c7dde33a237bf6d806fd76bc93e3bafc","slug":"persistent-rains-affected-normal-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को दिन भर होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से सड़कें पूरी तरह से कीचड़ य़ुक्त हो गई हैं।
राबटर्सगंज के नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर गया है। इससे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। उधर बारिश से रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में ददन सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह का कच्चा मकान ढह गया। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
जिले में बुधवार की रात से एक बार फिर बारिश शुरू हुई। पिछले तीन दिनों से कड़ी और चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस से जहां लोग परेशान थे वहां अब बारिश होने से लोगों काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
तीन दिन की तेज धूप से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच गई थीं और उन्हें सूखा की आशंका सताने लगी थी लेकिन बारिश ने उनके चेहरे की रौनक लौटा दी है।
गुरुवार की सुबह से किसान खेतों में धान के बीज की रोपनी में जुटे रहे। तमाम जगहों पर किसानों को खेतों में खाद भी छिड़कते देखा गया।
सबसे दयनीय स्थिति नई बस्ती की है जहां नालियों का गंदा पानी बारिश के चलते लोगों के घरों में घुस गया। वैनी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की रात हुई बारिश से रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव निवासी ददन सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह का कच्चा मकान ढह गया।
इस मकान में मवेशी बांधे गए थे। इसमें रखे गए सात बत्तख दबकर मर गए। खलियारी बाजार में सड़क पर पानी भर गया है, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में बारिश और तेज हवा के चलते बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि मौके पर कोई मौजूद नहीं था इस वजह से हादसा टल गया।