फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Performed by workers for wages

मजदूरी के लिए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 23 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Performed by workers for wages
 एक निजी कंपनी ओर से काम करा कर मजदूरी न देने से नाराज श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर काम करा कर मेहनताना देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम कार्यालय को मांगपत्र सौंपा। मांग पूर्ण न होने पर कंपनी के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

राबर्ट्सगंज ब्लाक के तिलौली गांव में एक कंपनी द्वारा राजकीय गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। गोदाम के निर्माण कार्य में लगे करीब दौ सौ महिला-पुरुष श्रमिकों ने पैदल जुलूस की शक्ल में तिलौली से कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए श्रमिकों ने कहा कि कंपनी के शर्त के मुताबिक श्रमिक काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य श्रमिकों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आवश्यकता पड़ने पर मजदूरों को छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। मेहनताना न मिलने से कई श्रमिक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

श्रमिकों ने कंपनी के अधिकारियों से मजदूरी भुगतान करने के लिए मांगपत्र भी दिया, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया। विवश होकर श्रमिकाें को हक के लिए धरना-प्रदर्शन की राह पकड़नी पड़ रही है।


चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र श्रमिकों की मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में राम सनेही, तारा, उमा, निर्मला, मीरा, संतरा, बिमला, रूकमणि, शांति, फूलवसिया शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed