{"_id":"ca174e2770bd79359ce43dbf0f009b11","slug":"performance-for-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता के लिए शौचालय निर्माण पर जोर दे रही है। वहीं नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक क्षेत्र के नंदना गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए एक शौचालय
तक की व्यवस्था नहीं हो सकी है। पुराना शौचालय जीर्ण-शीर्ण हाल में पड़ा है। नए शौचालय निर्माण के लिए गड्डा खोद काम बंद कर दिया गया है।
इससे खफा छात्राएं शुक्रवार को भड़क उठी और विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर आवाज उठाई। उनका कहना था कि शौचालय और पानी का समुचित प्रबंध न होने की वजह से उन्हें
शौच के लिए बाहर जाने में शर्मिंदगी महसूस होती है। उधर, अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है।
छात्रा अमरावती, रीमा और मायावती ने कहा कि विद्यालय में शौचालय और पानी का समुचित प्रबंध नहीं है।
इसकी वजह से उन्हें बाहर जाने में शर्मिंदगी होती है। सुगवंती, संगीता और कुसुम ने कहा कि दुर्व्यवस्था की हद हो गई है। चंदा, आरती और चिंता ने कहा कि विद्यालय में चहुंओर गंदगी है।
विज्ञापन
अभिभावक राजकुमार, गुलाब, परमानंद, लालबिहारी, राधेश्याम और रामनरेश ने कहा कि इसको लेकर कई बार संबंधितों लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन अब तक ठोस पहल सामने नहीं आई।
शिक्षिका डा. नीलम कुमारी और शिक्षक संजय यादव का कहना है कि स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उधर, बीएसए नंदलाल सिंह का कहना है कि नंदना स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही वहां शौचालय निर्माण के साथ ही पानी का समुचित प्रबंध करा दिया जाएगा।