फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Performance demands of taxi operators

मांगों को लेकर टैक्सी संचालकों का प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 17 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Performance demands of taxi operators
मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में सीजीएम और टैक्सी संचालक प्रतिनिधियों के बीच हो रही वार्ता।
टैक्सी संचालकों ने अनपरा परियोजना में संविदा पर चलने वाले वाहनों का संचालन दूसरे दिन भी ठप रख धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर बाद सीजीएम और टैक्सी संचालक प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। करीब दो घंटे तक चली वार्ता में एक-दो दिन  में नवंबर तक के बकाए का भुगतान और भाड़ा दर में जनवरी से बढ़ोत्तरी लागू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन



वाहन संचालक श्यामलाल, श्रीशचंद्र पांडेय, लालता प्रसाद तिवरी, विनोद कुमार यादव का कहना था कि चार माह पहले भी उन लोगों ने हड़ताल की थी लेकिन समय से भुगतान का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म तो करवा दी गई, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। राकेश कुमार, सत्यप्रकाश, श्रीराम यादव, लोकपति सिंह का कहना था कि चालक का रोजाना 350 रुपये भुगतान करना पड़ रहा है। टैक्स की अदायगी करनी पड़ रही है सो अलग।
विज्ञापन



बावजूद भाड़ा दर में भी बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। उमाशंकर, श्यामजी तिवारी, मुन्ना, पंकज कुमार सिंह का कहना था कि भुगतान न मिलने से आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्र, कुंदन सिंह, आकाश पांडेय आदि ने भी वाहन चालकों की मांगों को जायज ठहराया और सीजीएम से मामले के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर बाद पहुंचने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी आंदोलनरत वाहन संचालकों से मुलाकात की और सीजीएम से तत्काल पहल की मांग की। इसके बाद वार्ता हुई। मांगों पर सहमति के बाद शाम को हड़ताल समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed