{"_id":"1b669ff9cdbd142ce19ca1ada7e68b1e","slug":"performance-demands-of-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अभियंताओं का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अभियंताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनर तले अभियंताओं ने परियोजना गेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया और सभा की। इस दौरान पांच प्रारंभिक वेतन वृद्धि और ग्रेड पे 6000 किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। संजीदगी न दिखाए जाने पर आंदोलन को और तेज किए जाने की चेतावनी दी।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय सहायक सचिव इं. मणींद्रनाथ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. जीके मिश्र ने कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन सहायक अभियंताओं को पांच प्रारंभिक वेतन वृद्धि और ग्रेड पे छह प्रदान करने संबंधी आदेश जारी करने में हिलाहवाली कर रहा है। विभागीय विद्युत सुविधा (एलएमवी-10) जारी रखने, सभी ऊर्जा निगमों में नए पदों के सृजन, अभियंताओं को सरकारी सुरक्षा, ऊर्जा निगमों का प्रबंधन अभियंताओं को सौंपे जाने, उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता, परियोजना निर्माण भत्ता और विभिन्न भत्तों के पुनरीक्षण पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
संचालन कर रहे संयुक्त सचिव इं. आलोक कुमार श्रीवास्तव, इं. सीपी मिश्रा ने कहा कि गत मार्च माह में इन्हीं मसलों को लेकर आंदोलन किया गया था। इसके बाद प्रबंधन ने शीघ्र आदेश जारी करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अमल नहीं किया गया। इं. आरसी श्रीवास्तव, इं. योगेश कुमार ने कहा कि इससे अभियंताओं में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
जल्द प्रबंधन ने संजीदगी नहीं दिखाई तो आगे इसका असर बिजली उत्पादन पर भी देखने को मिल सकता है। इं. राजेंद्र पटेल, इं. अनिल यादव, इं. अभिषेक नारायण, संदीप मिश्रा, शैलेश यादव, अजय मौर्या, संदीप सिंह, दिनेश ने मांगों का समर्थन किया।