फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Perform work outs

कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Perform work outs
बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। 11 मार्च को इलाहाबाद जिला कचहरी में वकील की हत्या के विरोध और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं दुद्धी और घोरावल में भी वकीलों ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया। कार्य बहिष्कार की वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर जिले भर के वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया है।

अगर सरकार शीघ्र वकीलों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लेती और मृतक अधिवक्ता के परिवारवालों को मुआवजा नहीं दिया जाता है तो वह लोग चुप नहीं बैठेंगे।

कहा कि इंडिया और यूपी बार काउंसिल की ओर से जैसा भी दिशा-निर्देश मिलेगा वैसे ही वकीलों का आंदोलन चलेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रेमनाथ चौबे, राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, राम सागर शर्मा, अंशुमान सिंह, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, ओपी तिवारी, ओपी राय, चंद्रप्रकाश चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक नाराज वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कचहरी में जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, दिनेश अग्रहरी, प्रभु सिंह, रामलोचन तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, शन्नों बानो, शकुंतला, रेणुवंशी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घोरावल प्रतिनिध के मुताबिक सोमवार को नाराज वकीलों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राम अनुज धर द्विवेदी, आदिनाथ मिश्र,

मार्तंड प्रताप सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, मदन गोपाल सिंह, आशुतोष पांडेय, रामकिंकर पाठक, राजेंद्र पाठक, सच्चिदानंद चौबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed