फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   people wish that dudhi become district for better devlopment

दुद्धी को जिला बनाने के लिए की आवाज बुलंद, एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी

Fri, 07 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 07 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
people wish that dudhi become district for better devlopment
दुद्धी को जिला बनाने की मांग
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर पिपरी स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में शुक्रवार को संघर्ष मोर्चा के लोगों ने आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग बीते पांच वर्षों से हो रही है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आश्वासन के बावजूद भी सपा सरकार ने दुद्धी को जिला नहीं बनाया।

कहा कि प्रदेश में बनी भाजपा सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव के दौरान दुद्धी को जिला बनाने की बात कही है और दुद्धी विधायक हरिराम चेरो भी संघर्ष मोर्चा में शामिल रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने से ही दक्षिणांचल का विकास हो सकता है।
विज्ञापन


आज भी दक्षिणांचल के तमाम गांव आजादी के 70 वर्ष बाद भी विकास से कोसों दूर हैं। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed