फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People will give certificate, our locality is plastic free

लोग देंगे प्रमाण पत्र, हमारा मोहल्ला प्लास्टिक मुक्त

Mon, 18 Jul 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
People will give certificate, our locality is plastic free
सीडीओ सौरभ गंगवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में पंचायत राज विभाग से जुड़े अफसर-कर्मचारियों की बैठक ली। ‘मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को तत्परता से जुटने का निर्देश दिया। एक-एक मोहल्ले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी तय करने को कहा। गांवों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए हर घर पर बोरी टांगी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अगर घर से बोरी हट गई हो तो फिर से दूसरी बोरी को टांगी जाए। सभी बोरों पर ‘मेरा प्लास्टिक-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान का स्लोगन अनिवार्य रूप से अंकित कराएं। सभी अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पहले ग्राम सभा के एक-एक मोहल्ले को प्लास्टिक मुक्त कराएं और मोहल्ले के लोगों से यह प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि हमारा मोहल्ला पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त है। प्रत्येक गांव में सफाई कर्मचारी माह के 20 से 25 तारीख तक सभी घरों के बोरियों को प्लास्टिक एकत्रित करें, जिसे निस्तारण के लिए सीमेंट फैक्ट्री को भेजा जाए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का उपयोग प्रारंभ किए जाने के लिए निर्देशित करते हुए हर सामुदायिक शौचालय में बिजली-पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि जहां भी काम अधूरे हैं, उसे एक सप्ताह में पूरे कर लें। औचक निरीक्षण में खामियां मिलीं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए द्वितीय किस्त की धनराशि शौचालय के निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के बाद ही मांगी जाए। बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्य, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed