बिजली संकट से मिलेगी निजात: अनपरा परियोजना की छठी इकाई चालू, कई माह से बंद सातवीं की टेस्टिंग जारी
अनपरा डी एक हजार मेगावाट क्षमता की दोनों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो जाने के बाद भीषण उमस व गर्मी में विद्युत कटौती का सामना कर रहे प्रदेशवासियों को राहत मिलने लगेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी कारणों से बंद अनपरा परियोजना की छठीं इकाई को बृहस्पतिवार शाम को लाइटअप कर दिया गया। वहीं डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बंद चल रही सातवीं इकाई की ट्रायल टेस्टिंग की जा रही है। मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता की छठी इकाई से विद्युत उत्पादन ठप हो गया था। परियोजना के सीजीएम इंजी. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि अनुरक्षण के बाद इस इकाई को बृहस्पतिवार अपराह्न पौने चार बजे लाइटअप कर दिया गया। लोड पर लाने के पूर्व आवश्यक जांच के बाद इकाई को देर रात तक उत्पादनरत कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह ही लाइटअप की गई सातवीं इकाई का टेस्टिंग ट्रायल किया जा रहा है। अभी तक सभी जांच मानक के अनुरूप पाए गए हैं। जल्द ही इस इकाई से भी उत्पादन प्रारंभ होने की उम्मीद है।
अनपरा डी एक हजार मेगावाट क्षमता की दोनों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो जाने के बाद भीषण उमस व गर्मी में विद्युत कटौती का सामना कर रहे प्रदेशवासियों को राहत मिलने लगेगी। देर शाम तक परियोजना की अन्य इकाईयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 21817 मेगावाट दर्ज की गई।