फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People troubled by power cut

Sonebhadra News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
People troubled by power cut
चोपन। नगर में बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश है। सुबह से लेकर रात तक कई बार घंटों आपूर्ति बंद कर दिया जा रहा है। इससे आक्रोशित लोग मंगलवार को मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में हाइडिल काॅलोनी स्थित सब स्टेशन पहुंच गए। काफी हंगामा मचाया। विभागीय अफसरों ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद चेयरमैन उस्मान अली ने कटौती को लेकर रोष व्यक्त किया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद एवं भाजपा नेता संजीव तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी रवैया से लोग परेशान हैं। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटर कॉलेज के साथ कई औद्योगिक संस्थान हैं। वहां बिजली न रहने से तमाम प्रकार की दिक्कतें हो रही है। बिजली कटाैती से नगर पंचायत में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। सब स्टेशन पहुंचे लोगों की एक ही मांग थी कि नगर में जितनी बिजली मिलती है, उतना किसी भी कीमत पर बिजली मिलनी चाहिए। जेई अक्षया यादव ने नियमानुसार आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। इस दौरान राजेश अग्रहरि, रोहित बिंद, तीर्थराज शुक्ला, सत्यप्रकाश तिवारी, रामनरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed