फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People sworn to solidarity

एकजुटता के लिए लोगों ने ली शपथ

Tue, 01 Nov 2016 11:02 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Tue, 01 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 People sworn to solidarity
एकजुटता के लिए लोगों ने ली शपथ
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को जिले भर में मनाई गई। कलेक्ट्रेट में गोष्ठी आयोजित हुई। भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने सदर तहसील में बैठक कर पटेल को श्रद्घांजलि अर्पित की।कलेक्ट्रेट में डीएम सीबी सिंह की अध्यक्षता में पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस और इंदिरा गांधी की जयंती राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनी।
विज्ञापन


शुरूआत डीएम सीबी सिंह ने ने पटेल और गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। यहां सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह  आदि मौजूद रहे। उधर सीडीओ ने सलखन में स्थित वृद्घाश्रम में फल वितरित किया। सदर तहसील परिसर में भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की ओर से लौह पुरूष की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत की स्थापना की। देेश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यदि सरदार न होते तो इतने बड़े अखंड भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। गोष्ठी को रामभरोसे सिंह, चौधरी यशवंत सिंह, अतुल पटेल, इकबाल अहमद, अमरेेश पटेल, डा. विमलेश सिंह, फतेह मोहम्मद, श्यामानंद पटेल ने भी संबोधित किया। उधर अपना दल के राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती मनी। प्रदेश सचिव राजवन सिंह पटेल ने कहा कि जब तक पटेल समाज एकजुट नहीं होगा, समाज का उद्धार नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि पटेल समाज का सभी पार्टियों में बंटा होना दुर्भाग्य है। समाज के विकास के लिए सभी को एक झंडे के लिए आना होगा। बैठक में रामधनी पटेल, विष्णु प्रसाद सिंह, सुनील कुुमार सिंह, हरि प्रसाद धांगर, दिनेश, कृष्ण कुमार सिंह, कमला प्रसाद, विजय नारायण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed