फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People shivering from cold, bonfire missing

ठंड से ठिठुर रहे लोग, अलाव नदारद

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
People shivering from cold, bonfire missing
People shivering from cold, bonfire missing
सोनभद्र। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। तीन दिन तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हालांकि बुधवार को छह डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। बावजूद न तो पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की गई है और न ही कंबल वितरण शुरू हुआ है। नगर पालिका का दावा है कि 40 स्थानों पर अलाव जल रहे हैं, मगर धरातल पर ऐसा नहीं दिख रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। गलन बढ़ने के बाद भी नगर में पर्याप्त स्थानों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। ऐसे में बसों एवं ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग ठिठुरने को विवश हैं। नगर में 40 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर में सार्वजनिक स्थानों की पड़ताल करने पर स्थिति उलट मिली। नगर के संकट मोचन मंदिर, पन्नूगंज मार्ग पेट्रोल पंप, हर्ष नगर, राबट्र्सगंज कोतवाली के पीछे, अशोक नगर सहित कई मोहल्ले में अलाव नहीं जल रहा है। महिला थाना, कांशीराम आवास, पुराना जिला अस्पताल के पास, सेल्टर हाउस के पास, चंडी तिराहा, घोरावल बस स्टैंड के पास अलाव जलते नहीं दिखे। विकास नगर अशोक कुमार का कहना है कि नगर पालिका की ओर से अलाव के लिए लकड़ी सीमित मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अलाव नहीं जल पा रहा है। संतनगर के गुड्डू का कहना है कि कड़ाके की ठंड में कोतवाली के पीछे अलाव जलवाने की मांग की गई। सात दिनों तक रुद्र महायज्ञ और रात में प्रवचन हुआ। लेकिन अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। ब्रह्मनगर की गलियों में भी अलाव नहीं जल रहा है। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, शीतला मंदिर चौक, सिविल लाइंस रोड सहित 40 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा कर रहे हैं। नगर के लोगों ने प्रमुख चौराहों के साथ ही चट्टी चौराहों पर अलाव जलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed