फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People scared due to tigers roar on Uttar pradesh Chhattisgarh border in Sonbhadra tiger captured on camera

Sonbhadra: यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ की दहाड़ से सहमे लोग, कैमरे में कैद हुई चहलकदमी

Fri, 24 Feb 2023 06:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 06:16 PM IST
सार

यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सोनभद्र जिले के शीशटोला नवाटोला के जंगल में  बाघ की सूचना के बाद खलबली मच गई है। आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
People scared due to tigers roar on Uttar pradesh Chhattisgarh border in Sonbhadra tiger captured on camera
यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जंगल में दिखा बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सोनभद्र जिले के शीशटोला नवाटोला के जंगल में बाघ देखे जाने की खबर है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है। कैमरे में उन्मुक्त भाव से चहलकदमी करते दिख रहा बाघ सड़क के किनारे से होते हुए जंगल की ओर जा रहा है। दावा किया गया है कि यह वीडियो इसी क्षेत्र का है, जिसे कुछ स्थानीय लोगों ने गुरुवार रात बनाया है।

विज्ञापन


बाघ की सूचना के बाद खलबली मच गई है। आसपास के गांवों के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोगों को सावधान रहने की सलाह जरूर दी है। गुरुवार रात कुछ लोग बोलेरो से बॉर्डर क्षेत्र में सफर कर रहे थे।

विज्ञापन

सड़क के किनारे से होते हुए जंगल में घुसा बाघ

बभनी वन रेंज के महुअरिया से शीशटोला जाने वाले मार्ग पर बड़ादेव स्थल नवाटोला के समीप उन्होंने सड़क पर बाघ देखा। बोलेरो को किनारे खड़ी कर अंदर से ही एक व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया, जिसमें बाघ सड़क के किनारे से होते हुए जंगल में घुस गया। बीच-बीच में बाघ गुर्रा भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ के जंगल में जाने के बाद बोलेरो सवार वहां से निकले और गांव पहुंचकर सूचना दी।  कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर वनक्षेत्र में बाघ भटक कर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद बिहारपुर चांदनी में बाघ देखा गया और वहां एक व्यक्ति पर हमला भी किया था।

दक्षिणांचल के जंगल में लगातार तेंदुआ की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि इसी बीच बाघ देखने की सूचना गांव क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है। गांव में लोग पूरी तरह से सहमे हुए हैं। इस संबंध में वनक्षेत्रधिकारी बभनी अवध नारायण मिश्रा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी ऐसी घटना की जानकारी नहीं है।

कहा कि लोग जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें। मामले का पड़ताल किया जाएगा। उधर, छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर रेंज के डिप्टी रेंजर शिवनाथ ठाकुर का कहना है कि बाघ देखे जाने की सूचना मिल रही है। बिहारपुर चांदनी छत्तीसगढ़ में भी सूचना मिली है, लेकिन अभी तक विभाग को दिखाई नहीं दिया है। कहा कि सतर्क रहने की आवश्यकता है।

क्यों आबादी की ओर आ रहे वन्य जीव

पिछले एक माह में हिंसक वन्य जीवों के आबादी की ओर आाने के मामले लगातार बढ़े हैं। पहले म्योरपुर रेंज में तेंदुआ पाया गया, जिसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मारकुंडी घाटी में एक तेंदुए की ट्रक से टकराकर जान चली गई। इसके बाद इसी क्षेत्र के गुरमा जंगल में तेंदुए का शव मिला।

अब बार्डर क्षेत्र में बाघ के विचरण की तस्वीरों ने लोगों को विचलित कर दिया है। लोग सहमे हुए हैं तो वन्य जीवों के पलायन को लेकर महकमे के सक्रियता की पोल खुल रही है। जानकारों का कहना है कि जिले में तेजी से वन संपदा का क्षरण हो रहा है। जंगल कट रहे हैं। वन्य जीवों के प्राकृतिक वास स्थल से छेड़छाड़ भी इसकी मुख्य वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed