फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   people Dissatisfied with burying dead body instead of cremation in sonebhadra who was Intercaste marriage

सोनभद्रः दाह संस्कार की बजाय शव दफन कराने से अंसतोष, गैर बिरादरी में की थी शादी

Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 12:54 AM IST
सार

सोनभद्र के कन्हैयाडाड़ निवासी रामलगन (48)  की करीब दस दिन पूर्व अज्ञात कारणों से मौत हो गई। उसने दो शादी की थी, जिसमे एक शादी गैर बिरादरी में की थी। 

विज्ञापन
people Dissatisfied with burying dead body instead of cremation in sonebhadra who was Intercaste marriage
शव - फोटो : फाइल

विस्तार

एक तरफ सरकार अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराकर शवदाह की व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। वहीं दूसरी तरफ सोनभद्र की चपकी गांव में एक व्यक्ति की मौत पर शव दफनाए जाने पर लोगों में असंतोष है। चपकी ग्राम पंचायत के कन्हैयाडाड़ निवासी रामलगन (48) पुत्र संतलाल की करीब दस दिन पूर्व अज्ञात कारणों से मौत हो गई। रामलगन ने दो शादी की थी, जिसमे एक शादी गैर बिरादरी में की थी।

विज्ञापन


रामलगन की मौत के बाद दाह संस्कार को लेकर परिवार में विवाद हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे प्रधानपति कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ शव ले जाकर नदी के पास बालू से ढकवा दिया। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


वह शव का दाह संस्कार कराने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधानपति बृंदावन का कहना था कि गैर बिरादरी में शादी करने के  कारण उसकी बिरादरी में विवाद था। इसलिए शव दफना दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे खेत में महिला की खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से गहरे जख्म के निशान थे। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

नवाटोला और सुपाचुआ गांव की सीमा पर सड़क किनारे स्थित खेत में महिला का औंधे मुंह गिरा शव लोगों ने देखा। पास जाने पर उसकी पहचान सीमा (30) पत्नी गयादीन गुप्ता निवासी नवाटोला के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और मायके वालों को भी सूचना दी गई।

छानबीन में सीमा के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता कोन थाना क्षेत्र के घघिया निवासी विनोद ने ससुुुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ससुरालीजन आए दिन सीमा को प्रताड़ित करते रहते थे।

पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

कई बार इसे लेकर पंचायत भी हुई, बावजूद उनका उत्पीड़न नहीं थमा। हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि डाग स्क्वाड और फारेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला की मौत के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

घर के आसपास मंडराता रहा डाग स्क्वाड
मृतका की मौत से जुड़े साक्ष्य तलाशने में जुटा डाग स्क्वाड काफी देर तक घर के आसपास ही मंडराता रहा। चर्चा है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस अभी जांच की ही बात कह रही है। घटना के पीछे पास-पड़ोस के लोग भूत-प्रेत का भी शक जता रहे हैं। अक्सर इसे लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed