फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People demonstrated when there was no stoppage of trains

ट्रेनों का ठहराव न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated when there was no stoppage of trains
विंढमगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ियों का ठहराव न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को रवि जायसवाल उर्फ मोनू के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक सत्यनारायण विश्वकर्मा को पत्रक सौंपा। स्टेशन अधीक्षक ने मांगपत्र उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रवि जायसवाल उर्फ मोनू व ओम प्रकाश यादव ने कहा कि यह रेलवे स्टेशन झारखंड व उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित है। इस स्टेशन से पूर्व में प्रतिदिन झारखंड राज्य के जमुई, जमुआ, गंगटी, बिलासपुर, मकरी, घघरी, चैनपुर, सोंडीहा, बीरबल, हलुमंता उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव सहित विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरतीडोलवा, बुटबेढ़वा, सलैयाडीह, हरकाछार, घिवही, कोलिनडूबा, धूमा, सुखड़ा, हरपुरा, छतरपुर, छतवा, इत्यादि गांव के सैकड़ों ग्रामीण आवश्यकता के अनुसार आवागमन करते थे लेकिन कोरोना महामारी के समय से ही गाड़ियों का ठहराव बंद है। इससे लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं। ज्ञापन देने के दौरान परमेश्वर राम, त्रिभुवन भारती, अजय कुमार, दीपक गुप्ता, विजय कुमार, अख्तर, ऐनुल सिद्दीकी, प्रकाश गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, जयप्रकाश जयसवाल, प्रदीप पासवान, अभिषेक सिंह ,लक्ष्मण, रूपेश प्रजापति, अभिजीत, दुर्गेश सिंह, महेंद्र प्रसाद, अजय, विक्रम जयसवाल, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed