फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People danced in celebration to zoom Dandiya

डांडिया उत्सव में झूम कर नाचे लोग

Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
People danced in celebration to zoom Dandiya
लियो क्लब, रेणुकूट द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन हिण्डाल्को टेनिस कोर्ट ग्राउंड पर किया गया। हिण्डाल्को रेणुकूट के मुखिया एवं सीओओ सतीश एन जाजू ने सभी को मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके तथा डांडिया नृत्य कर उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 लियो क्लब रेणुकूट द्वारा आयोजित इस डांडिया उत्सव में हिण्डाल्को परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और गुजराती गरबे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। विजय कुमार डोगरा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन संयोजक ललित खुराना एवं संजय सक्सेना की देख-रेख में किया गया।
विज्ञापन


उत्सव का मंच संचालन वंशिका डोगरा, प्राची उपाध्याय एवं तान्या चतुर्वेदी ने बखूबी किया। इस अवसर पर पूर्व लायन अध्यक्ष दुलीचंद काबरा, प्रभात चतुर्वेदी, क्लब सचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सुनील दुबे, डीसी पांडेय सहित हिण्डाल्को परिवार एवं लायन के सदस्यों ने सपरिवार भाग लेकर जम कर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उत्सव के दौरान बेस्ट डांडिया-फीमेल का पुरस्कार  संजना गौतम, बेस्ट डांडिया मेल  सलभ गंग, बेस्ट डांडिया कपल का पुरस्कार एवं एआर नागर, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल का पुरस्कार प्रार्थना राज शंकर, डांडिया क्वीन खुशबू उप्पल एवं प्रीती त्रिपाठी तथा मिस्टर एवं मिसेज डांडिया नाइट का पुरस्कार अजय देवांगन एवं  शालिनी देवांगन को दिया गया।

जबकि महिला मंडल की सदस्याओं को बेस्ट डांसिंग ग्रुप के खिताब से नवाजा गया। निर्मल्या सेन, दुलीचंद काबरा, सतीश आनंद, प्रवीण कुमार  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed