फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People came out on the road for electricity, blocked the road for five hours

Sonebhadra News: बिजली के लिए सड़क पर उतरे, पांच घंटे लगाया जाम

Fri, 13 Jun 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
People came out on the road for electricity, blocked the road for five hours
बीजपुर। पिछले 15 दिनों से पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज रहवासी शुक्रवार की सुबह ही सड़क पर उतर गए। एनटीपीसी रिहंद के स्वागत गेट के सामने चक्काजाम कर व्यवस्था में सुधार की मांग की। एनटीपीसी के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। करीब पांच घंटे बाद लोग इस आश्वासन पर माने कि आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। बाद में एसडीएम और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

बीजपुर गांव के टोला शांति नगर, बाजार, मोटर गैरेज, राय काॅलोनी में पिछले एक पखवाड़े से बिजली व्यवस्था प्रभावित है। इन इलाकों में आपूर्ति के लिए 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था। इसके जलने के बाद पहले 500 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन ओवरलोड के कारण उससे आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। दो दिन पहले रहवासियों ने एनटीपीसी स्वागत गेट के सामने प्रदर्शन किया था। करीब छह घंटे जाम लगाने के बाद दोबारा 1000 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने पर लोग शांत हुए। आरोप है कि इसके बाद भी बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। तीन-तीन घंटे की शिफ्ट में बिजली दी जा रही है। इससे भीषण गर्मी में जीना दूभर हो गया है। पूर्व की तरह 24 घंटे आपूर्ति और बिजली व्यवस्था देख रहे ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए रहवासी शुक्रवार की तड़के पांच बजे ही सड़क पर उतर आए। एनटीपीसी स्वागत गेट के सामने बीच सड़क धरने पर बैठ गए। इससे मोटर गैरेज, डोडहर गेट, कांट्रेक्टर काॅलोनी, सिरसोती जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सुबह श्रमिक प्लांट में समय से काम पर नहीं जा सके। जाम की सूचना पर डीजीएम प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोगों की बात सुन बिजली रोस्टर के अनुसार देने की बात कही। एनटीपीसी प्रबंधन ने लोगों को बिजली व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया। तब जाकर सुबह करीब साढ़े दस बजे जाम समाप्त हुआ। दोपहर में एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने ग्रामीणों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच गेस्ट हाउस वार्ता की। समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन वैध किए जाएंगे



चक्काजाम की सूचना पर दुद्धी एसडीएम निखिल यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल बीजपुर पहुंचे। एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में बैठक कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड के कारण दिक्कत आ रही है। इसके लिए जितने भी अवैध कनेक्शन हैं, उसे तत्काल हटाया जाएगा। तीन दिन में कैंप लगाकर सभी को वैध कनेक्शन जारी किया जाए। इसके बाद अगर कोई अनधिकृत रूप से बिजजी जलाते मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कोई जाम लगाएगा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ग्रामीण शिवधारी गुप्ता, रामहित गुप्ता, ब्रिज किशोर मोदनवाल, लल्लन सिंह, पूर्व प्रधान डोडहर भागीरथी, सीमा पटेल, सीता राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed