फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People aware of traffic rules

यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

Tue, 01 Dec 2015 11:31 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 01 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
People aware of traffic rules
रेणुसागर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सीख दी। इस दौरान बाइक और कार चालकों को रोक कर, वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन



उप महाप्रबंधक जमाल अहमद की अगुवाई वाली टीम ने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और बाइक चालकों को हेलमेट के उपयोग के प्रति सचेत किया।


कहा कि इससे दुर्घटना के समय गंभीर चोट नहीं लगती। हेलमेट ठंड, गर्मी, धूल और तेज हवा से भी सुरक्षित रखता है। स्कूली बच्चों ने कई जगह नुक्कड़ नाटक भी किए।
विज्ञापन



तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की नसीहत दी गई। इस मौके पर संतोष सिंह, जीएस तिवारी, राजेश मिश्रा, गोपाल मुखर्जी, उनीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed