{"_id":"57e022084f1c1b4346a828c3","slug":"people-angry-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ लोगांे में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ लोगांे में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते घोरावल ब्लॉक के सहुआर गांव के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल ब्लॉक के सहुआर गांव के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया हैै। सोमवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के बैनर तले ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सीबी सिंह ने घोरावल एसडीएम को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैै।
युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि कोटेदार गरीब कार्डधारकों का शोषण कर रहा है। अनाज न मिलने के कारण गरीबों के समक्ष भुखमरी की नौबत हो गई है। आरोप लगाया कि क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक के शह पर कोटेदार कार्डधारकों का उत्पीड़न कर रहा है।
प्रधान का फर्जी मुहर बनवा कर कोटेदार अनाज और केरोसिन का उठान कर रहा है। कहा कि प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही दूकान को निलंबित किया जाए। कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे ने कहा कि वर्ष 2008 में सहुआर गांव में शौचालय केे निर्माण में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। इसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल मामले की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान निर्मला, छोटेलाल भारती, रामचंद्र, लालजी, गिरिजा, बाबूलाल गुप्ता, लाल बहादुर, रामकिशुन, अमरेश आदि मौजूद रहे।