फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pension of 25 thousand elderly people of the district will be stuck

जिले के 25 हजार बुजुर्गों की अटकेगी पेंशन

Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pension of 25 thousand elderly people of the district will be stuck
सोनभद्र। जिले में समाज कल्याण विभाग से निराश्रित बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजना में करीब 25 हजार बुजुर्गों का अभी तक आधार सत्यापन नहीं हो पाया है। बार-बार हिदायत के बाद भी आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न करने से अब इन बुजुर्गों की पेंशन अटकने का खतरा बढ़ गया है। उन्हें शीघ्र इसकी प्रक्रिया पूरी करने का आखिरी मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में 69461 वृद्धा पेंशनधारक हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से सत्यापन में 4205 पेंशनधारक मृत या अपात्र मिले हैं। इनकी पेंशन बंद कर दी गई है। सरकार ने सभी पेंशनधारकों को आधार प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद अब तक लगभग 35000 पेंशन धारकों का ही आधार प्रमाणीकरण हुआ है। इनमें लगभग 18000 पेंशनधारकों का कार्यालयों और 17000 पेंशनधारकों ने सहज जन सेवा केंद्र समेत अन्य जगहों से प्रमाणीकरण कराया है। शेष करीब 25 हजार पेंशनधारकों का प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हो सका है। पहले सरकार ने 31 जुलाई तक ही प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब इसकी समय सीमा बढ़ाते हुए 15 अगस्त तक कर दिया गया है। बावजूद हजारों लोगों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव का कहना है कि पेंशनधारकों को आधार प्रमाणीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद रुचि नहीं ले रहे हैं। कहा कि जिले मेें करीब 25 हजार पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। कहा कि पेंशनधारक अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्रों से भी आधार का प्रमाणीकरण करा सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रमाणीकरण न कराने वालों के खाते में पेंशन जाना बंद हो जाएगा। प्रत्येक वृद्ध को पेंशन के रूप में हर माह एक हजार रुपये मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed